फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः महिला सेक्रेटरी का एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप, वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 04 Nov 2019 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सरायलखंसी थानाध्यक्ष को तहरीर देतीं सेक्रेटरी सपना सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा तिराहे पर सोमवार दोपहर बाद वाहन ओवरटेक करने को लेकर एसडीएम सदर और महिला सेक्रेटरी के बीच कहासुनी हो गई। महिला ने एसडीएम पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोपागंज ब्लाक पर तैनात महिला सेक्रेटरी सपना सिंह के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे नगर में जाम लगा था।
विज्ञापन


सपना की कार के पीछे एसडीएम सदर अतुल वत्स का वाहन भी था।  फातिमा तिराहे से आगे सपना ने कार साइड कर एसडीएम के वाहन को पास दिया। लेकिन वाहन आगे नहीं गया, बल्कि एक सिपाही ने आकर कहा कि साहब बुला रहे हैं। तभी एसडीएम सदर आए और उसे गाड़ी से बाहर खींचने लगे। फिर हाथ भी चला दिया। इससे उसके कपड़े फट गए।

शरीर पर नाखून के निशान आ गए। सपना ने बताया कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने एसपी कार्यालय गई। यहां थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव ने आकर प्रार्थना पत्र लिया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से भी सपना ने शिकायत की और कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि कर्मचारी संघ महिला कर्मचारी के साथ है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार से कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। एसडीएम सदर अतुल वत्स का कहना है कि कार सवार महिला कर्मचारी है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन वह बेतुका वाहन चला रही थी।

उसके वाहन से एक वृद्ध को धक्का लगने पर मेरे गनर ने उसे रोककर ताकीद की थी। फिर महिला मीडिया कर्मियों से भी उलझ गई। मेरी कार सवार से कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें