फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीटी ओवरब्रिज से गिर कर छात्रा की मौत

विज्ञापन
भीटी ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हादसे के बाद लगा जाम। - फोटो : mau
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह स्कूल आ रही साइकिल सवार छात्रा को कार ने धक्का मार दिया। जिससे वह ओवरब्रिज से 20 फुट नीचे आ गिरी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया। वहीं, मौत की खबर सुनकर उसकी सहेली की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


बलिया जिले के महतो गांव निवासी स्व. जवाहिर की पत्नी अपने बच्चों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा जहांपुर मुहल्ले में किराए के मकान में रहती है। उसकी बेटी खुशबू शहर के भीटी में राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है। वह शुक्रवार की सुबह साइकिल से घर से स्कूल जा रही थी। हाइवे स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार छात्रा ओवरब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सड़क हादसे के दौरान ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। इसके चलते जाम लग गया। सड़क के दोनों ओेर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर, भीटी वाणिकोट मोहल्ला निवासी 12वीं की छात्रा नेहा सिंह को जब अपनी सहेली खुशबू की मौत की खबर मिली तो उसे हार्ट अटैक आ गया। घरवाले उसे  तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल ने बताया कि दोनों छात्राओं की मौत के शोक में शनिवार को विद्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें