फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हितों के संरक्षण के िलए सपा तत्पर

विज्ञापन
मधुबन में समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव। अमर उजाला - फोटो : mau
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी की ओर से मधुबन विधानसभा का बूथ सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को मधुबन में किया। वक्ताओं ने वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा। सदस्य विधान परिषद राकेश यादव ने कहा कि सपा जनता के साथ खड़ी है। जनता के हितों के संरक्षण के लिए सपा पूरी तरह से तत्पर है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि सपा सरकार के शासन में लागू की गई विकास योजनाओं का लोकार्पण कर प्रदेश सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जुमले से जनता भलिभांति परिचित हो चुकी है। राजेंद्र मिश्र ने कहा कि महंगाई से आम जनता बेहाल हो गई है। सदस्य विधान परिषद रामजतन राजभर और पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जांए। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, प्रमुख राजू राय, मुन्ना यादव, सुमित्रा यादव, रमायन यादव ने संबोधित किया। संचालन गुड्डू चौधरी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें