फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में भिक्षाटन

Mon, 13 Jul 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रों ने सोमवार को छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में भिक्षाटन किया। साथ ही चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी छात्रवृत्ति खाते में नही आई तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला और स्कूल प्रशासन की होगी।
विज्ञापन



सत्र बीतने के बाद भी छात्रवृत्ति न आने पर सोमवार को आखिरकार छात्रों को गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने अपना विरोध गांधीवादी ढंग से दिखाते हुए अपने दाखिले के लिए विरोध स्वरूप भिक्षाटन किया।


   छात्रों ने डीसीएसके महाविद्यायल के गेट से भिक्षाटन करना शुरु किया। नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे तक छात्र भिक्षाटन करते हुए पहुंचे। छात्रनेता हेमंत सिंह और संतोष यादव के नेतृत्व में छात्रों ने भिक्षाटन किया।
विज्ञापन



 इस दौरान वे कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए। जिससे जाम की स्थिति हो गई। लेकिन दस मिनट बाद सभी छात्र वहां से कालेज पहुंचे। जहां पर आयोजित बैठक के दौरान छात्रनेताओं ने कहा कि अभी तक छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति नही पहुंची है। ऐसे में गरीब छात्र अपना दाखिला कैसे कराए। दाखिले की अंतिम तिथि भी 27 जुलाई तक निर्धारित है। ऐसे में अब छात्र करें तो करें क्या। उनके सामने काफी परेशानी खड़ी हो गई।


   छात्रों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनके खातों में छात्रवृत्ति नही पहुंची तो छात्र भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।  जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। भिक्षाटन के दौरान मुख्य रूप से नवीन कुमार, विजय कुमार गौतम, अंगद कुमार, यशवंत कुमार, अंकित कुमार, संतोष, रोहित, बीरु, नेहाल, राजविजय, सौरभ , अंशु आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें