मऊ। सावन के पहले दिन शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित मंदिरों और शिवालयों में तड़के भक्त पहुंच गए। शिव भक्तों और कांवड़ियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र और दूध आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं के जयकारे से शिवालय गूंज उठे।
देवाधिदेव के अति प्रिय सावन में साधना करने से साधक, भक्तों को सिद्धि प्राप्ति होती है। इसी महत्व को देखते हुए सावन माह के पहले दिन नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतलामाता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, भीटी स्थित शिव मंदिर, गायघाट स्थित शिवमंदिर, कतुआपुरा शिवाला, बालनिकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी सहित विभिन्न मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवड़िये पैदल ही लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। कुसुम्हा: सावन के पहले दिन दोहरीघाट क्षेत्र के मांदी बाजार स्थित मां कोयल मर्यादा भवानी मंदिर परिसर में 30 दिवसी रामचरित