फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: घोसी में चाय पर चर्चा, बुनकरों ने बिजली बिल तो युवाओं ने बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

Wed, 22 May 2024 09:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी और शिक्षा का मुद्दा उठा। 
विज्ञापन
मऊ में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की टीम लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम बुधवार को मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। सुबह चाय पर चर्चा कर आम मतदाताओं के मुद्दों को जाना। इस दौरान मतदाताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन

 
मतदाताओं ने पेपर लीक को लेकर सरकार के प्रति विरोध जताया। कहा कि सरकारी नौकरी नहीं है तो भर्ती के नाम पर फार्म भरने का पैसा क्यों लिया जा रहा है। पेपर नहीं हुआ तो फार्म का पैसा वापस मिलना चाहिए। अंकित सोनकर ने कहा कि सरकारी नौकरी सबका सपना होता है। लेकिन यहां फार्म पर भी जीएसटी वसूला जा रहा है। 

इस दौरान एक शख्स का कहना था कि जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी ही मुद्दा है। यह बुनकरों का इलाका है। यहां पहले बिजली का बिल सौ रुपये आता था, अब 400 से लेकर 1200 तक बिजली बिल आ रहा है। हम कहां से इतना बिल भरेंगे। महंगाई के दौर में साड़ी की बुनाई करके घर चलाना मुश्किल हो है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

इस दौरान सभासद रह चुके रमेश सोनकर ने कहा कि कुछ लोग हैं जिनको देश से प्रेम नहीं है वो लोग कितना भी देश में काम हो जाए सवाल ही उठाएंगे। इस सरकार में काफी विकास का काम हुआ है। हम घोसी सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। जो पार्टी काम करेगी हम उसे ही अपना सांसद चुनेंगे।  

लालचंद ने कहा कि एक आम जनता को जो चाहिए वह सरकार कर रही है। सड़क, रेलवे, बिजली, रोटी और परिवहन सबकुछ सरकार ने दिया है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का इस बार 400 पार रहेगा। इससे जो काम छूटा हो वह पूरा हो जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण भी एक मुद्दा है। 

वहीं शमशेर कहते हैं कि गठबंधन घोसी में काफी मजबूती से आ रही है। 10 साल में भाजपा की सरकार देख चुके हैं, अब बदलाव करना चाहते हैं। कहा कि यहां सुबह की चर्चा में अलग और शाम की चर्चा में अलग लोग मिलते हैं। सबके विचार अलग हैं। इस बार घोसी में गठबंधन का प्रत्याशी ही सांसद बनेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें