फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 72 घंटे से सरयू नदी का जलस्तर स्थिर, बैकरोलिंग होने से लोग भयभीत

विज्ञापन
डिघिया बाढ़ चौकी पर सरयू नदी के जलस्तर को दर्शाता गेज मीटर। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर 72 घंटे से स्थिर होने के बावजूद अभी खतरा बना हुआ है। लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों और गौरीशंकर घाट की सीढि़यों से टकरा रही हैं। इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर 72 घंटे से स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन खाकी बाबा की कुटी से लेकर श्मशान घाट तक नदी बैकरोलिंग होकर बहने से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। नदी के रौद्र रूप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है।
वहीं तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न इलाकों में पानी घुसने की आशंका से किसान दहशत में हैं। गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर मंगलवार को 69.70 मीटर रहा। सोमवार को भी नदी का जलस्तर 69.70 मीटर रहा। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें