खुरहट बाजार से बैजनाथ धाम रवाना होता कावड़ियों का जत्था। संवाद
सावन माह में शिवभक्तों का बाबा वैद्यनाथ धाम जाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के खुरहट बाजार से कांवड़ियों का जत्था वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। वैद्यनाथ धाम रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं का जत्था कसारी खुरहट स्थित ठाकुर जी, राम जानकी मंदिर, सिरियापुर स्थित देईया माई मंदिर पहुंचा। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मत्था टेककर कांवड़िया रवाना हुए। कांवड़ियों के बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। वैद्यनाथ धाम रवाना होने वालों में पवन गुप्ता, अंकुर, अर्जुन, भोला, शैलेश, रवि, दीपक आदि शामिल रहे।