फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजर उतारते समय साड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक महिला ने अपने बच्चे की नजर उतारने.के लिए कमरे में रखी साड़ी में आग लगा दी। जिससे घर मे अफरातफरी मच गई किसी तरह परिवार ने आग बुझाई। पुलिस दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। हालांकि महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

वंदना 25 पत्नी विवेक उस्मानपुर गांव की निवासी हैं। वंदना दोपहर में अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर वहां रखी साडी में आग लगा लिया। कमरे से निकल रहे धुएं को देख परिवार और आस पास के लोग जुट गए और जंगले से पानी फेंककर आग बुझाई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी केके गुप्ता ने दरवाजा तोड़वाकर महिला को बाहर निकाला। बंदना ने बताया कि उसने बच्चे की नजर उतारने के लिए साड़ी में आग लगाई थी। केके गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बच्चे की नजर उतारने के लिए साड़ी में आग लगाई थी। उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें