पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर में एक बालू लदा ट्रेलर बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पतला पहुंचाया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर थाना क्षेत्र के प्वांइट नंबर 274.2 याकूबपुर में बृहस्पतिवार की सुबह चालक को झपकी आने से ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना निवासी चालक सुरेश यादव (37) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम में घायल चालक को रानीपुर सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुरेश ट्रेलर में बालू लेकर बिहार से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। सुबह करीब 6 वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के याकूबपुर के पास पहुंचा था कि अचानक उसे झपकी आ गई।
ट्रेलर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और यूपीडा की टीम को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर रानीपुर सीएससी पर भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया बालू लदा ट्रेलर के चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।