फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 खाद्य सामग्री के लिए नमूने, दस में मिली मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव/मधुबन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्वाधान में जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को मोबाइल प्रयोगशाला मधुबन तहसील पहुंची। यहां तीन मुख्य बाजारों से 31 खाद्य सामग्री का नमूना लेकर मौके पर ही जांच की गई। इसमें दस नमूनों में मिलावट मिली। इसके बाद टीम ने संबंधित दुकानदारों को मिलावट से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी देेते हुए मिलावट न करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि मोबाइल प्रयोगशाला बुधवार को पहले मधुबन तहसील के कटघराशंकर मोड़ पहुंची। यहां अलग अलग दुकानों से छेना, पेड़ा, लड्डू का नमूना लिया। इसमें छेना व पेड़ा में मिलावट मिली। वहीं मर्यादपुर बाजार में तेल, कलाकंद, छेना में मिलावट मिली। इसके बाद बेलौलीरामपुर में छेना, पेड़ा, बर्फी, हल्दी, बेसन, प्रयोग किए गए तेल सहित 13 खाद्य सामग्री की जांच की गई। इसमें चार नमूने फेल पाए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदू पांडेय, जयहिंद राम, रामानंद, पंकज यादव मौजूद रहे।
दो मेडिकल स्टोर से लिए दवाओं के नमूने
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और औषधि निरीक्षक अरविंद्र कुमार ने निजामुद्दीनपुरा मोहल्ला स्थित डॉ. रामलाल गली पहुंचे। यहां संचालित दो मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दोनों दुकानों से लिए गए नमूनों में सर्दी, जुकाम तथा दर्द, बुखार में प्रयोग की जाने वाली दवा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें