फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम-ट्रक की भिड़ंत में खलासी की मौत

Fri, 14 Jul 2017 11:42 PM IST
mau news
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के उंदुरा मोड़ के पास गुरुवार की रात डीसीएम और ट्रक के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। इसी गांव के ट्रक मालिक शकील ने पुलिस को खलासी की मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।      
विज्ञापन

आगरा से आलू लादकर नगरा (बलिया) के लिए जा रहा डीसीएम गुरुवार की देर रात मधुबन से तीन किलोमीटर पहले ही उंदुरा के पास पहुंचा था कि मधुबन से दोहरीघाट जा रहे एक ट्रक से सामने से टकरा गया। इस हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने रात में किसी तरह डीसीएम के बॉडी को रॉड से फैलाकर उसमें दबे खलासी को निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। खलासी सुधीर (20) की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त सुधीर (20) निवासी रूपतपुर थाना मखनपुर जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। डीसीएम के चालक का पता नहीं नहीं चल सका है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें