फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेत एप आपदा में रखेगा आपका ख्याल : अपर जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि सचेत एप लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से अलर्ट करने के लिए बनाया गया है। सचेत एप एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो कि प्राकृतिक आपदाओं की वास्तविक टाइम की जियो-टैग्ड अलर्ट देगा। यह कॉमन अलर्ट बेस्ट प्रोटोकॉल पर काम करता है और आपको विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ा नोटिफिकेशन प्रदान करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सचेत एप में कई फीचर है। आप जिस जगह मौजूद हैं उस जगह का या देश के किसी भी राज्य या जिले के लिए अलर्ट देता है। यह एप भारत की 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इसमें ट्रांसलेशन और रीड-आउट फीचर भी मौजूद हैं। इसके अलावा ऐप में हेल्पलाइन नंबर, सैटेलाइट रिसीवर कनेक्टिविटी के साथ - साथ जरूरी जानकारियां भी दी गई हैं। सचेत एप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, जंगल की आग, तूफान और चाहे फिर पहाड़ों का गिरना हो के बारे में लोगों को अलर्ट देगा। एप को डाउनलोड करने के लिए भारतीय प्ले स्टोर के जरिए आसानी से सर्च करके इस एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें