मऊ शहर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के बाहर अब्बास अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी के लिए बैठे हुए हैं।
मऊ शहर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के बाहर अब्बास अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी के लिए बैठे हुए हैं। वह मतगणना स्थल के सामने डेरा डाले हैं। उनका कहना है कि जब तक मतगणना प्रारंभ नहीं होती तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गड़बड़ी की आशंका है। मतगणना स्थल पर सदर विधानसभा के सपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी, घोसी के सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, मधुबन के प्रत्याशी उमेश चंद्र पांडे और मुहम्मदाबाद गोहना के प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सहित जिलाध्यक्ष ईवीएम की निगरानी में लगे हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा ईवीएम को बदला जा सकता है या कुछ गड़बड़ी की जा सकती है। जिसकी वजह से ईवीएम की निगरानी की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ईवीएम की निगरानी के लिए कार्यकर्ता रात-दिन डटे रहेंगे।