दोहरीघाट विकास खंड के सूरजपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में मौजूद विभूति नरायण इंटर कालेज के मैदान में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया। युवाओं ने दौड़, भाला फेंक और कुश्ती में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट देव कुमार चतुर्वेदी और खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय के साथ नेहरू युवा केंद्र एसीटी अधिकारी ओपी मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया।
इस दौरान बालक वर्ग के लिए आयोजित 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भैरोपुर न्याय पंचायत के संगम प्रथम और रसूलपुर न्याय पंचायत के सचिन यादव द्वितीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में कोरौली न्याय पंचायत की संजना राय प्रथम एवं भैरोपुर की पिंकी द्वितीय रही।
200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में संगम प्रथम बृजेश द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में भैरोपुर की पिंकी यादव प्रथम, कोरौली न्याय पंचायत की संजना राय द्वितीय रही। 400 मीटर बालक वर्ग में कुरंगा न्याय पंचायत के सदले आलम प्रथम भैरोपुर न्याय पंचायत के अवनीश यादव द्वितीय रहे।
400 मीटर बालिका वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत की खुशबू प्रथम रही। लंबी कूद बालक वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत के सचिन कुमार यादव प्रथम भैरोपुर न्याय पंचायत की संगम द्वितीय रही।
गोला प्रेक्षण बालक वर्ग में रसूलपुर न्याय पंचायत के सुजीत कुमार प्रथम एवं रामपुर धनौली न्याय पंचायत के किशन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में भैरोपुर न्याय पंचायत की साक्षी प्रथम और रसूलपुर न्याय पंचायत की खुशबू द्वितीय रही।
कुश्ती में भी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। प्रतिभागियों को बीडीओ दोहरीघाट देव कुमार चतुर्वेदी और बीईओ मानवेंद्र पांडेय ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर कर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंद कुमार राय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सोनकर, प्रमोद कुमार मिश्र, राजेश राय, राम गोविंद यादव, योगेंद्र मौर्य, कल्पनाथ, राधेश्याम पासवान, अशोक मौर्य, राजेश, पियुष श्रीवास्तव, अनिल राय, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण भारती, देवव्रत चौबे, ग्राम प्रधान सावित्री राय, सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।