फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रुद्रांश की 88 रनों की शानदार पारी से द स्पोर्ट स्कूल विजयी

विज्ञापन
युवा क्रिकेट खिलाड़ी रुद्रांश सोमवंशी को मैन आफ द मैच से पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा निवासी युवा क्रिकेट खिलाड़ी रुद्रांश सोमवंशी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली कैपिटल एकेडमी टीम की फ्रेंचाइजी द स्पोर्ट स्कूल की ओर से बतौर कप्तान खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साज मोहम्मद लंदन और द स्पोर्ट स्कूल के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए रुद्रांश ने 60 बॉल में 88 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 शानदार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इस प्रदर्शन की बदौलत द स्पोर्ट स्कूल ने 20 ओवर में दो विकेट पर 185 रन बनाए। मुकाबले में जीत के लिए उतरी साज मोहम्मद लंदन निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर महज 142 रन ही बना सकी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए रुद्रांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें