फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Fraud: 300 रुपये में मोबाइल पाने के चक्कर में गंवाए 2.68 लाख रुपये, जालसाजों ने ऐसे लगाया चूना

Fri, 08 Aug 2025 11:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले में 300 रुपये में मोबाइल पाने के चक्कर में एक छात्र ने  2.68 लाख रुपये गंवा दिए। विज्ञापन के प्रलोभन में आकर वह जालसाजी का शिकार हुआ।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पूनापार के अहिरौली गांव निवासी राणा प्रताप यादव की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की शाम धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। 10वीं के छात्र ने 300 रुपये का नया मोबाइल पाने के चक्कर में 2.68 लाख रुपये गवां दिए।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार राणा प्रताप यादव का बेटा 10वीं का छात्र है। बीते 24 अप्रैल को इंस्टाग्राम चलाते समय विज्ञापन देखा कि 300 रुपये में एप्पल कंपनी का मोबाइल मिल रहा है।

विज्ञापन के प्रलोभन में आकर उसने दिए गए नंबर पर 300 रुपये भेज दिए। अनजान नंबर से फोन आया कि मोबाइल भेजने के लिए पार्सल का पैसा लगेगा। इस तरह धीरे- धीरे कई प्रलोभन देकर 29 अप्रैल तक 2,68,024 रुपये जालसाजों ने ले लिया।
विज्ञापन


फिर बेटे द्वारा कई दिन लगातार उस नंबर पर फोन करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: ड्यूटी के दौरान अचानक पीएसी जवान ने खुद को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें