फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए वेबसाइट पर रोल नंबर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने में नौ दिन शेष हैं, तैयारियां तेजी से चल रही है। बोर्ड की तरफ से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों की रोल नंबर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को विद्यालय के लॉगिन आईडी से रोल नंबर को अपलोड करने सहित सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी शुरू होने के पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस वर्ष हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा का विद्यालय स्तर से आंतरिक मूल्यांकन होगा। इंटरमीडिएट बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा बोर्ड से नियुक्त परीक्षक लेंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की कॉपियों परीक्षा के तुरंत बाद मौके पर ही जांची जाएंगी। बोर्ड ने विभाग की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिया है। विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त कर लिया जाए। यदि किसी प्रकार की दिक्कत है तो उसकी जानकारी कार्यालय में दर्ज कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बोर्ड की तरफ से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों की रोल नंबर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी प्रधानाचार्य रोल नंबर की जांच कर लें। बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार ही संबंधित विषय के छात्र छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराएंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें