फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात को बने आरओबी

विज्ञापन
बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवर या अंडरब्रिज न होने के कारण रोज लगता है जाम। - फोटो : mau
विज्ञापन
बाल निकेतन स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न होने से नगरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दिन भर में लगभग 38 से अधिक बार समपार बंद होता है। रेल मंत्री के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


हालांकि रेलवे की तरफ से वर्ष 2016-17 में ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया था। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से तकनीकी समस्या का निस्तारण न होने से मामला अधर में लटक गया। अब जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। व्यापारियों को ट्रक को क्रासिंग को उस पार खड़ा कर रिक्शे से ढुलाई करवानी पड़ती है।

नगर में दुपहिया, चार पहिया वाहन, रिक्शा सहित अन्य वाहन  आकर रुक जाते हैं। इससे लगभग एक किमी तक जाम लग जाता है। समपार बंद रहने से गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समपार खुलने तक उनकी स्थिति बिगडने लगती है। क्रासिंग के पार फायर स्टेशन स्थापित है। आग लगने के घटना की सूचना मिलने पर फायरकर्मी जैसे ही तैयार होते हैं तब तक समपार बंद हो जाता है।  अब कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी देवप्रकाश राय ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने ओआरबी के लिए जिला प्रशासन से कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें