फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रक्षाबंधन पर 36 घंटे बिना परमिट भी दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बस संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। मऊ डिपो में 36 घंटे तक बसों के परमिट की बाध्यता में छूट देकर मांग के अनुसार संचालन की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ बढ़ने पर जरूरत के मुताबिक बिना परमिट वाले रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 26 से 31 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। मऊ डिपो में निगम की 67 और नौ अनुबंधित बसें हैं। मऊ डिपो की बसें सामान्य तौर पर गाजीपुर और वाराणसी परिक्षेत्र में संचालित नहीं होती हैं, लेकिन त्योहार के दौरान जरूरत पड़ने पर इन मार्गों पर भी बसें भेजी जा सकेंगी।
एआरएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल और प्रतीक्षालय में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें