फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित रूट छोड़ दूसरे रास्तों से जा रही रोडवेज बसें

विज्ञापन
दोहरीघाट रोडवेज परिसर के बाहर खड़ी बस।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। भीषण गर्मी में रोडवेज बस चालक-परिचालकों का मनमाना रवैया यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। दरअसल रोडवेज बसें डिपो में न आकर मुख्य सड़कों से ही आगे चली जा रही है। ऐसे में डिपो में यात्री बसों का इंतजार ही करते रह जा रहे हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ मोड़, मऊ डिपो पर रोडवेज बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों की परेशानी उस समय बढ़ जा रही है जब डिपो में आने के बजाए काशी, गाजीपुर तथा वाराणसी रूट की रोडवेज बसें डिपो में आने की बजाय गाजीपुर तिराहे से होकर गुजर जा रही हैं। यात्री डिपो में इंतजार ही करते रह जा रहे हैं। मजबूरन उन्हें निजी या दूसरे बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात में भी मऊ डिपो की बसें भी गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा रूट के बजाए बाल निकेतन तिराहा होते हुए ढेकुलिया घाट से बलिया या गोरखपुर की तरफ निकल जा रही है।
दोहरीघाट : यहां भी रोडवेज बसें डिपों में प्रवेश न कर बाहर सड़क पर ही सवारी लेकर आगे निकल जा रही हैं। जबकि यात्री अंदर डिपों में बसों का इंतजार करता रह जा रहा है। एआरएम मऊ डिपो रमेशचंद्र ने बताया कि सभी बस चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह बस को लेकर डिपो से गुजरें। बावजूद कोई चालक इसके बाद भी डिपो में आने के बजाए सड़क से निकल जा रहा है तो ऐसे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दोहरीघाट रोडवेज परिसर के खराब पड़ा लगा वाटर कूलर।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें