रानीपुर। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के भौरेपुर के पास रविवार की सुबह रोडवेज बस एक साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हो गई। हादसे के वक्त बस में यात्री न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
रविवार की सुबह उपनगरीय डिपो की बस जो लखनऊ एयरपोर्ट से विदेश से आने वाले लोगों को बलिया से छोड़कर वापस खाली लखनऊ जा रही थी। अभी वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर भौरेपुर के समीप महासो मोड़ के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बीच में डिवाइडर के लिए डाली गीली मिट्टी में फंस कर एक तरफ लटक गई। संयोग रहा कि बस पलटी नहीं। बस चालक और कंडक्टर आनन फानन में बस से नीचे उतरे। किसी को कोई चोट नहीं आई।