फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ओवरटेक कर रही रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/इंदारा। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर के पास बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज ने ओवरटेक करने के चक्कर में आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से बाइक पर सवार महिला नीचे गिर गई और बस के पहिया के जद में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर हादसे के बाद भाग रहे रोडवेज चालक को पुलिस ने करीब एक किमी दूर बलिया मोड़ से गिरफ्तार किया। मृतका अपने पति के साथ दवा कराने लिए निजी चिकित्सक के यहां आ रही थी। वहीं हेलमेट लगाने मृतका का पति गंभीर घायल होने से बच गया।
मृतका की पहचान बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी प्रेमा देवी (62) पत्नी रामसुमेर राम के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को वह अपने पति के साथ दवा कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल आ रही थी। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित निजी स्कूल के पास उसकी बाइक पहुंची थी कि पीछे से आ रही बलिया डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ब्रेकर होने से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में हेलमेट पहना रामसुमेर और उसकी पत्नी प्रेमा सड़क पर गिर गए। जब तक वह संभल पाते पीछे से आ रही रोडवेज बस के अगले पहिये के नीचे आने से प्रेमा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सरायलखंसी थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक प्रेमा के 2 लड़के 1 लड़की है, सभी की शादी हो चुकी है। सरायलंखसी थाना प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक किमी दूर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें