फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में एनएच-29 पर बंद मिला सड़क निर्माण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बुधवार को निर्माणाधीन फोर लेन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बढुआ गोदाम भैसही पुल से मऊ वाराणसी रेलवे क्रासिंग तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान कही कार्य होता नहीं पाया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि निर्माण कार्य काफी दिनों से बंद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने साथ में मौजूद मुख्य राजस्व अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को आदेश दिया कि वो राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के अधिकारियों औरकार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से तत्काल वार्ता करके कार्य शुरु कराए। साथ ही पता करें कि यदि निर्माण में कोई बाधा आ रही हो तो अवगत कराए ताकि उसको तत्काल दूर किया जा सकें। कार्य में कोई शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। एनएच 29 का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने पाया कि ताजोपुर गांव के पास एक कंबाईंड हारवेस्टर बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सीस्टम के नियम विरूद्ध चल रहा। इस पर जिलाधिकारी ने उसे तत्काल सीज कराया। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया कि किसान बंधु हारवेस्टर मशीन में बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाए धान की कटाई न कराए और न ही खेतों में पराली जलाए। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है जिससे हमार जन जीवन प्रभावित होता है। धान की पराली को पशुओं के चारे के लिए प्रयोग किया जाय तथा उसका उचित प्रबंधन किया जाए।
बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम वाले हार्वेस्टर हैं गलत
मऊ। एनएच-29 की जांच के दौरान बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम विहिन कंबाइन मिलने पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने पूरे जिले के किसानों से अपील किया कि वो इस सिस्टम के विहिन कंबाइंन से कत्तई अपना खेत न कटवाए। क्योंकि बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाए चलने वाला कंबाईंड मशीन नियमत: गलत है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश जारी किया कि इस तरह के कंबाइन और हार्वेस्टर के विरुद्घ कार्रवाई कर उसे सीज करें। क्योंकि यह हार्वेस्टर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें