फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छात्रा की शिकायत पर बनी सड़क डीएम ने उपहार में दी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कक्षा एक की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर नगर पालिका के भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर 17 में रास्ते का निर्माण पूरा हो गया है। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मंगलवार को नवनिर्मित रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने समारा नाज को साइकिल गिफ्ट देकर उसकी सराहना की।
विज्ञापन

बीते दिनों सड़क न होने पर इसकी समस्या को लेकर समारा नाज ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष रास्ते के निर्माण को लेकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने छात्रा की शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में रास्ते का निर्माण कार्य पूरा किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें