फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और DCM में टक्कर : श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, 47 यात्री घायल; पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य

Sat, 22 Feb 2025 08:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। दोनों हादसों में कुल 47 यात्रियों घायल हुए हैं। ये लोग महाकुंभ स्नान कर बिहार जा रहे थे। शनिवार की भोर में डीसीएम से बस की टक्कर हो जाने से चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल और माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident : मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दो जगहों पर शुक्रवार की रात से शनिवार की भोर यानी पांच घंटे के अंतराल में दो हादसे हुए। इसमें 47 लोग घायल हुए है। इसमें 40 यात्री कुंभ में शामिल होकर वापस बिहार जा रहे थे। वहीं दूसरा हादसा में बस पेड़ से टकरा गई, इसमें सात लोग घायल हो गए। यह घायल कुंभ में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन




पहली घटना शुक्रवार की रात 12 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार में हुई। यहां आमने-सामने मिनी बस और डीसीएम गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे रहे 40 लोग घायल हो गए। सभी घायल बिहार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दर्जन भर की संख्या में एंबुलेंस लगाकर सदर अस्पताल भर्ती कराया।



दूसरी घटना शनिवार की भोर में पांच बजे हुई। इसमें थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पेड़ से एक बस टकरा गई। इसमें सात लोग घायल हो गए हैं। यह लोग बिहार से प्रयागराज जा रहे थे। घायलों को उपचार दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें