फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटबंध से पकड़ी ताल में रोका जाएगा जल

Mon, 23 May 2016 11:42 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
घोसी तहसील के पकड़ी बुजुर्ग गांव में पकड़ी ताल पर बांध बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव।
विज्ञापन
 पकड़ी ताल में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चारों तरफ तटबंध बनाया जाएगा। यह काम मनरेगा से कराया जाएगा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार को पकड़ी बुजुर्ग गांव में ताल का निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ताल का सीमांकन भी समय रहते करा लिया जाए।  
विज्ञापन



पकड़ी ताल जिले के प्रमुख दो तालों में एक है। उसके गिर्द अतिक्रमण होने लगा है। जलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ताल में कुछ लोगों द्वारा मकान के लिए ईंट की दीवार बनाने को गंभीरता से लिया और उप जिलाधिकारी से अतिक्रमण को हटवाने को कहा। अधिकारियों के साथ ताल देखने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब को संरक्षित करना जरूरी है।


मल्लाह बस्ती के  लोगों ने बताया कि बरसात में सुरक्षा बांध न होने से ताल का पानी घरों में चला जाता है। कई बच्चे डूब चुके हैं। ताल की जमीन पर अतिक्रमण  भी हो रहा है। इस पर ताल की भूमि को सुरक्षित करने और तटवर्ती इलाके में आबादी को पानी से सुरक्षित रखने के लिए तट बंध बनाने की मांग की। 
विज्ञापन



इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाकर तटबंध बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि यह काम मनरेगा से कराया जाए।  अधिशासी अभियंता सिंचाई को भी ताल के संरक्षण के लिए कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, एसडीएम एसडी सिंह, तहसीलदार सुनील बरनवाल, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें