फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पशु तस्करी, गैंगस्टर एक्ट के 3 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में वांछित 10 अभियुक्तों पर इनामी राशि घोषित की गई है। इसमें हत्या, चोरी, यौन शोषण, पशु तस्करी और गैंगस्टर के 3 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये और 7 अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

ये कार्रवाई एसपी कमलेश बहादुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।
एसपी ने बताया कि कोपागंज थाना के लाड़पुर चेलाराम का पूरा निवासी पशु तस्कर धड़कू, मन्ना और जाकिर पर 25-25 हजार रुपये की इनामी धनराशि घोषित की गई है।
3 मार्च की रात मऊ कोतवाली के सहादतपुरा मोहल्ले में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी के आरोपी देवरिया जिले के कसया रोड राम गुलाम टोला निवासी संजय वर्मा और कुशीनगर के रगरगंज निवासी जियुत वर्मा पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
हत्या के मामले में दो पर कार्रवाई सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और मौतों के मामले में वांछित धर्मेंद्र और आजाद पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ निवासी अजय साहनी पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

वहीं, घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी गैंगस्टर अहमद उर्फ पिंटू और मधुबन थाना क्षेत्र के जीवापार निवासी गैंगस्टर गोलू पर भी 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें