फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए कॉलेजों के संसाधनों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालयों में आधारभूत संसाधनों का सत्यापन होगा। इस दौरान टीम की ओर से स्कूलों को दिए गए अंक की मेरिट बनेगी, जिसके आधार पर स्कूलों में परीक्षा केंद्र का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

जिले में 14 संस्कृत महाविद्यालय हैं। विद्यालयों में प्रथमा, पूर्व मध्यमा,उत्तर मध्यमा के लगभग चार हजार छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल मई में प्रस्तावित है, लेकिन बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए विभाग की तरफ से परीक्षा केंद्र निर्धारण किए जाने की कवायद तेज हो गई है। विभाग की तरफ से टीम गठित करने की कवायद चल रही है।
टीम विद्यालयों में संसाधन, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, पेयजल, छात्रों के बैठने की क्षमता आदि का परीक्षण कर अंक देेंगी। इसके आधार पर विद्यालयों की मेरिट बनाई जाएगी। इसके बाद स्कूलों को केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण किए जाने का निर्देश मिला है। विद्यालयों मेें आधारभूत संसाधनों का सत्यापन कराया जाएगा। मेरिट के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। - देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें