राजकीय कन्या इंटर कालेज में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्य शमाशेख और बच्चे।
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों में संविधान दिवस मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने संविधान के नियमों के पालन का संकल्प लिया।
संविधान दिवस के अवसर पर नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने संविधान के नियमों का पालन करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. शमा शेख ने संविधान के नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान नीलम गुप्ता, चंदन मौर्या, पुष्पा देवी, सर्वेश कुमारी आदि रहीं। एएल नोमानी इंटर कॉलेज आैर निजामुद्दीनपुरा स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कालेज में संविधान दिवस मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रभात तारा विद्यालय के प्रबंधक नरेश प्रसाद ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के लिए विश्व के अनेकानेक संविधानों का अनुशीलन कर उनकी विशेषताओं को समाहित किया गया। इस दौरान नरेंद्र तिवारी, रमाशंकर शेर नारायण सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नवजागरण अंबेडकर समिति के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर शेषनाथ रावत, डॉ. रामविलास, कल्पनाथ आदि रहे।