आईएमए अध्यक्ष समेत सौ अज्ञात पर एफआईआर
सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने दज हुआ मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाने की पुलिस ने लेखपाल सर्वेश सिंह की तहरीर पर शुक्रवार को आईएमए के अध्यक्ष और गुप्ता डायग्नोस्टिक के निदेशक सर्जन डा. पीएल गुप्ता सहित सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि आईएमए के अध्यक्ष डा. पीएल गुप्ता के डाइग्नोस्टिक सेंटर पर बीते मंगलवार को उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर निरंकार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। लेकिन उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कार्य नहीं करने दिया। इस संबंध में एसओ सरायलखंसी राम सिंह ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। दूसरी तरफ बात करने पर डा. पीएल गुप्ता ने बताया कि प्रशासन उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है। पहले तो भीटा पर निर्माण कराने का आरोप लगाकर उनके नवनिर्मित भवन को सीज करने का प्रयास किया। कागज आदि दिखाने पर प्रशासन लौट गया। दूसरे दिन उन्हें नक्शा पास न होने की नोटिस जारी किया है। इस तरह से प्रशासन मानसिक उत्पीड़न करने पर आमादा है।