फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1089 स्वास्थ्यकर्मियों में से 1076 ने लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शुक्रवार को नगर के दो अस्पतालों सहित सात अस्पतालों में टीकाकरण का आयोजन हुआ। जिसमें पहले चरण में दूसरे दौर के 1089 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 1076 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।दूसरे डोज से वंचित स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरे टीकाकरण में दूसरी डोज की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल के अलावा फतेहपुर मंडाव, घोसी, कोपागंज, परदहा तथा रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 सत्रों में टीकाकरण का आयोजन हुुआ। कोपागंज सीएचसी में तीन सत्रों में 219 के सापेक्ष 211 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का दूसरे डोज का टीका लगाया गया।यहां टीके का ग्राफ 96.3 फीसदी रहा।वहीं जिला महिला अस्पताल में ादो सत्रों में 157 में से 141 को टीका लगाया गया।यहां टीकाकरण का ग्राफ 89.8 फीसदी रहा।जबकि जिला अस्पताल में दो सत्रों में 85 के सापेक्ष 77 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाया। यहां टीके का ग्राफ 90.6 फीसदी रहा। इसीक्रम में फतेहपुर मंडाव में दो सत्रों में 182 के सापेक्ष 176 लोगों ने टीका लगवाया। यहां का ग्राफ सबसे ज्यादा 96.6 फीसदी रहा।वहीं घोसी में 120 के सापेक्ष 107 लोगों ने टीका लगवाया, जिसका ग्राफ 89.2 फीसदी रहा।वहीं परदहा में 140 के सापेक्ष 131 लोगों ने टीका लगवाया। जिसका ग्राफ 93.6 रहा। जबकि रतनपुरा में 186के सापेक्ष 173 लोगों ने टीका लगवाया। यहां 93 फीसदी ग्राफ रहा। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि दूसरे डोज को लेकर संपन्न टीकाकरण का ग्राफ 93.3 फीसदी रहा।टीके की दूसरी डोज से वंचित लोगों को दूसरे टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें