फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी से अवैध अतिक्रमण हटवाया

Mon, 28 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरया रघुनाथपुर गांव स्थित सरकारी पोखरी से जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध अतिक्रमण हटवाया।  अतिक्रमण हटाने के दौरान काफी संख्या में फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन



वहीं  मौके पर एसडीएम सदर आर डी पांडेय और सीओ सिटी , तहसीलदार भी मौजूद रहे।  सरया रघुनाथपुर गांव में गांव के ही रामआधार पुत्र स्व.कुमार ,सुब्बा पुत्र कुंवर, चन्द्रमा पुत्र नन्हकू निवासी सरया रघुनाथपुर ने सरकारी पोखरी पर अवैध अतिक्रमण करके चारागाह और एक शौचालय बना लिया था।


जिसके बाद इस मामले में मुकदमा चला। सदर तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने मुकदमें में बेदखली का आदेश किया। जिसके बाद रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम सदर आर डी पांडेय, तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता, सीओ सिटी सुशील कुमार , सरायलखंसी थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय, महिला थानाध्यक्ष सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में बुल्डोजर के साथ पहुंची। गांव में फोर्स के पहुंचने के बाद सरकारी बुल्डोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरु किया।


करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग भी सचेत रहा। पूरी पुलिस टीम बाडी प्रोटेक्टर के साथ मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें