फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने सीखा सेवाभाव का अनुपालन

Mon, 28 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के पब्लिक महिला सहर पीजी  कालेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन छात्राओं ने नवनिर्मित तहसील परिसर की सफाई की। शिक्षकों ने सेवाभ्ााव का अनुपालन करने की सीख दी।
विज्ञापन



छात्राओं ने जन जागरण के लिए कालेज से जूलूस निकाला। सामाजिक बुराइयों के विरुद्व लोगो को संदेश देने  वाले स्लोगन व नारे लगाए। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष  सिंह ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के  महत्व व जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा किया।


 इस दौरान प्रबंधक शेख  सल्लू, डा. सीमा राव, शाजिया रहमान,राशिद शेख आदि मौजूद रहे। रानीपुर ः चिरैयाकोट स्थित राम नवल सिंह स्मारक पीजी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुंशी कुर्रेशी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के समाज कल्याण विभाग के अध्यक्ष डा.संजय कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही सेवा भाव की उत्पत्ति देश के लिए शुभ संदेश है।
विज्ञापन



उधर रानीपुर विकास खंड के  अंतर्गत पलिया स्थित बाबा भृगु  महाविद्यालय में विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को  स्वयं सेवक सेविकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता रैली निकाली  गई ।


रैली  के समापन के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यकम छात्राओं ने प्रस्तुत किया ।ज् योति मोदनवालन  ने सरस्वती वन्दना से कार्यकम की शुरुआत की। इसके उपरांत जलज तिवारी, शबनम  सिंह, शिवंगिनी सुमन के द्वारा नाटक गजल देशभक्ति गीत प्ररस्तुत किये  गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गोकुलपुरा बृजेश सिंह के साथ डा. नवीन सिह, सौम्या सिंह, प्रमोद कुमार, कृपाशकर वर्मा, रामलाल आदि मौजूद रहे।


कोपागंज। क्षेत्र के  पारामुबारकपुर स्थित  श्रीमुक्तिनाथ स्मारक महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के क्रम में रविवार को छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई किया। साथ ही  रैली निकालकर  पूरे  गांव का भ्रमण कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। 


रैली में  शामिल महाविद्यालय के के छात्र  छात्राओं  ने हाथों में लिखी स्लोगन लिखी तख्तियां जागे देश की क्या  पहचान ,पढ़ा लिखा मजदूर किसान आदि नारे लगाते  हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें