फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह के बाद 10 परिवारों की लौटी खुशियां

विज्ञापन
नगर के महिला थाने पर रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में मामलों को सुलझाते सदस्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
 परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 14 पारिवारिक मामले आए।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से दस मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें पांच दंपती मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। जिससे 10 परिवारों के बीच टूट की कगार पर पहुंच चुके रिश्ते जुड़ जाने से उनकी खुशियां फिर से लौट आई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 25 नवंबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजेे जाने का निर्देश दिया गया। परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से नीलम और संतोष, उम्मेरूमना और शहनवाज, आरती और मनोज, नसीम अहमद और रिजवाना साथ रहने को तैयार हो गए। रिजवाना और आफताब के मामले में बच्चों के विवाद काे हल करा दिया गया। वहीं अब्दुल हलीम और शकुराबानो के मामले में कोर्ट के आदेश के अनुपालन कराने के लिए दिए प्रार्थना पत्र को निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें