मुहम्मदाबाद गोहना के मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज अतरारी में मुस्लिम भाईचारा की बैठक में शामिल अतिथि।
- फोटो : mau
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अतरारी स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रागंण में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में मुस्लिम भाईचारा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी फैज आलम मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि फैज आलम में कहा कि मुस्लिम समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा ही मुस्लिम समाज के विकास के लिए ध्यान देती है। वहीं सनी राव ने कहा कि देश का सबसे बड़ा चुनाव 2019 में है।
लोक सभा चुनाव को लेकर बसपा काफी मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ेगी। बावजूद चुनाव के ओर बेहतर परिणाम के लिए कार्यकर्ताओं को न केवल अभी तैयारियों में जुटना होगा, बल्कि एकजुट होकर चुनाव को लेकर रणनीति बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
वहीं जिला संयोजक मोहम्मद आसिफ सिद्दिकी ने कहा कि वर्तमान समय में एकजुटता ही जीत का सबसे बड़ा मंत्र है। मुस्लिम समाज के लोगों को बसपा से जुड़ने के लिए आह्वान भी किया और उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। कहा कि आमागी चुनाव में बसपा के लिए मुद्दे खुले हैं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पार्टी की जीत के लिए कार्य शुरू करें। बैठक में राम प्रसाद चौधरी, चंद्रशेखर अशोक गौतम, लच्छीराम, भरत राजभर, जफर जमील अंसारी, मेहरुउद्दीन अंसारी मौजूद रहे।