फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बेंच के बीच सामंजस्य हो

विज्ञापन
वाणिज्य कर कार्यालय में बार-बेंच मिलन समारोह को संबोधित करते आयकर अधिकारी राकेश मोहन श्रीवास्तव। - फोटो : mau
विज्ञापन
 आयकर अधिकारी राकेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य होना चाहिए। आपसी मेलभाव के चलते ही किसी भी समस्या का समाधान हो जाता है। इनके बीच संवादहीनता की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। वह वाणिज्य कर कार्यालय में आयोजित बार-बेंच मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की नोटिस जारी हो रही है, उनके जवाब नहीं आने के कारण एक पक्षीय कार्रवाई विभाग की ओर से हो रही है, इसलिए लोगों से आह्वान है कि अपनी नोटिस को प्राप्त करके वांछित सूचनाओं से अवगत कराएं। टैक्स जमा करा कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के डीसी रामानंद मिश्रा ने कहा कि वेद के मुताबिक भी संवादहीनता किसी भी समाज के लिए खतरनाक साबित होती है। ऐसे समय में बार और बेंच का मिलन समारोह काफी प्रासंगिक है। इस अवसर पर निवर्तमान डीसी एके बनर्जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सराहनीय है। वहीं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सीताराम ने कहा कि कर्मचारी एसोसिएशन भी बार के लोगों से कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। वाणिज्य कर अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि यदि मनुष्य चाहे तो अपनी उन्नति अपने कार्यों से कर सकता है और उसी से उसकी पहचान बनती है। अध्यक्षता करते हुए दि यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता अपने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

मुख्य अतिथि आईटीओ राकेश मोहन, आईटीओ राजेश सिंह, आयकर एवं स्थानांतरित अशोक कुमार बनर्जी डिप्टी कमिश्नर आजमगढ़, दुर्गा प्रसाद सिंह असिस्टेंट कमिश्नर मोबाइल गाजीपुर और सेवानिवृत्त वाणिज्य कर अधिकारी बीएन सिंह कर्मचारियों केदार गोड़ को अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन अधिवक्ता अमरेश सिंह ने किया।  यहां मुख्य रूप से टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शब्बीर अहमद, महामंत्री, शिवाजी सिंह उपाध्यक्ष, अलाउद्दीन बादशाह ओम प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रदीप सिंह, जावेद अख्तर सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष एल्डर कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट वरिष्ठ अधिवक्ता  इशरत कमाल आजमी, शिवानंद चौबे, विपुल सिंह, अतुल सिंह, बृजेश कुमार, विजय शंकर, पंकज,संजय, शमीम, परवेज, दीनानाथ साह,संजय श्रीवास्तव, संजय कायस्थ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें