क्षेत्र के काछीकला गांव में कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में धांधली करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकारी कोटे की दूकान से गरीबों को खाद्यान्न, किराेसन आदि नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी कर रहा है।
जबकि कोटेदार सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत मिटटी तेल ,गेहूं ,चावल ,चीनी ,आदि का उठान किया जा रहा है।चीनी का वितरण नहीं के बराबर है। पात्र गृहस्थीकार्डधारकों द्वारा खाद्यान्न वितरण करने की मांग करने पर कोटेदार द्वारा डांटकर भगा दिया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि मामले की अविलंब जांच नहीं कराई गई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष राय, दिव्यनंदु राय ,दिव्यांशु ,जयनारायण राय, जय प्रकाश, रामकरण चौहान ,महेंद्र चौहान जियुत फुलेश्वरी ,कमलावती ,विमला ,सविता पूनम ,बादामी ,सुरसतिया आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे।