फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Wed, 15 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के बुनकर कालोनी से जुलुस निकालकर कलेक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन
 मध्याह्न भोजन प्राधिकरण लखनऊ के नये शासनादेश का अनुपालन करने की मांग को लेकर रसोइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। रसोइयों की शिकायत है कि बीएसए जानबूझ कर नये शासनादेश को एबीएसए और बीआरसी पर नहीं भेज रहे हैं। जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


 बुनकर कालोनी स्थित रसोइयां संघ कार्यालय पर  बुधवार को प्रात: दस बजे से ही रसोइया एकत्र होने लगे। सैकड़ों की संख्या में एकत्र रसोइये विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचे।  कलेक्ट्रेट पर मौजूद रसोइयों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय रसोइया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने रसोइयों के पदों के लिए जनपद स्तर से नई नियुक्ति न करने तथा पुराने रसोइयों का ही  नवीनीकरण करने  के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

उन् होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण का यह आदेश बीएसए द्वारा जानबूझ कर खंड शिक्षा अधिकारियों , बीआरसी और संबंधित प्रधानाध्यापकों को नहीं भेजा गया है। उन्होंने मांग किया कि प्राधिकरण का आदेश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों तक भेजा जाय। जिलाध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि गर्मी हो या बरसात सभी विपरीत मौसमों में रसोइया कठिन परिश्रम करके मध्याह्न भोजन बनाते हैं लेकिन उन्हें एक झटके में निकाल कर नये की नियुक्ति कर ली जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसए का रसोइयों के प्रति उत्पीड़नात्मक रवैया जारी रहा तो रसोइया निर्णायक संघर्ष के लिए विवश होंगे। कहा कि यदि बीएसए द्वारा जल्दी ही प्राधिकरण का नया आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों और हेडमास्टरों तक नहीं भेजा गया तो रसोइया बीएसए कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में गुडिंया गोंड़, संगीता यादव , प्रभुनाथ यादव , संतोष भारती , प्रमिला गोंड़ , मुन्ना राम , रेखा द्विवेदी  आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें