फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल तमसा के लिए बहाया पसीना

Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
ाय घाट पर दूसरे दिन नदी की सफाई करते लोग।
विज्ञापन
मऊ। तमसा को अविरल निर्मल बनाने के लिए शुरू किया गया महाअभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान भदेसरा से लेकर मड़ईयां घाट तक 14 सेक्टरों में बंटे स्थानों पर अधिकारी से लेकर सामाजिक संगठन सहित अन्य लोग सफाई किए। मड़ईयां घाट से गाय घाट के बीच जमे शिल्ट को अधिकारियों और पत्रकारों की टीम ने साफ कर तमसा को अविरल बनाने का सराहनीय प्रयास किया।
विज्ञापन

 
अलसुबह फावड़े और खाचा के साथ शहर क विभिन्न मुहल्लों से लोग निकलकर नदी के तट पर पहुंचकर इस महाअभियान में शामिल हुए। इस दौरान उत्तरी छोर पर भुजौठी पर मौजूद  अधिकारी कालोनी से अधिकारी कारों में सवार होकर तमसा तीरे पहुंचे। इस दौरान नगर पालिका का वाहन खांचा के साथ खड़ी थी। क्या अधिकारी और क्या             कर्मचारी या आम जनता सभी खांचा लेकर नदी की सफाई में  जुट गए।
 
इस दौरान आधा दर्जन जेसीबी भी तमसा की सफाई के लिए नदी की तलहटी में पहुंची। करीब आठ बजे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव मड़ईया घाट से लेकर भदेसरा तक लगी टीमों के कार्यों को देखा और आने वाली दिक्कतों से वह  रूबरू हुए। इस दौरान गाय घाट पर गिरने वाले नाले से हुए भास की जानकारी पीओ डूडा प्रमोद कुमार यादव और एआरटीओ सौरभ ने डीएम को दिया। इस पर डीएम ने इस समस्या का निस्तारण के लिए पोकलैंड की व्यवस्था करने की   बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें