फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक रामनिवास को मिली 18वीं रैंक

विज्ञापन
प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य। - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के सौसरवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता 2020-21 में प्रदेश में 10वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से 22 से 25 फरवरी तक लखनऊ में राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें जिला स्तर के प्रथम विजेता को हिस्सा लेना था। पुरुष वर्ग में 26 प्रतिभागी विजेता घोषित हुए। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सौसरवां के प्रधानाध्यापक रामनिवास मौर्य को 18वीं रैंक मिली है। उनको लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले रामनिवास मौर्य को सम्मान मिल चुका है। वर्ष 2007-08 में दक्षता अवार्ड, 2011 में नेशनल टीचर अवार्ड, 2012 में रोटरी व्यावसायिक अवार्ड, 2013 में वेस्ट सिटिजंस आफ इंडिया अवार्ड, 2014 में नेशनल एजुकेशन एचीवमेंट अवार्ड तथा 2015 में इंडो नेपाल शिरोमणि अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। रामनिवास योग प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं डायट मऊ को देते रहते हैं। इनकी सफलता पर डायट प्राचार्य प्रभुराम चौहान, प्रभारी बीएसए, अशोक गौतम, खंड शिक्षाधिकारी संजीव सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें