फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर एचआईवी से बचाव का दिया संदेश

Sat, 01 Dec 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा से विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता रैली निकालते डा.अरविंद श्रीवास्तव और डा.नम्रता श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज, बाल निकेतन तिराहा होते सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के समापन पर संगोष्ठी आयोजित हुई।

जिसमें सीएमओ ने अपने संबोधन में कहा कि एचआइवी से कोई व्यक्ति चार कारणों से पीड़ित हो सकता है। पहला कारण संक्रमित व्यक्तियों के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से, दूसरा बिना जांचा परखा रक्त उत्पाद के प्रयोग से, तीसरा संक्रमित व्यक्ति के प्रयोग की गयी निडिल सीरिंज के प्रयोग से एवं संक्रमित माता के गर्भ में पल रहेे बच्चे को।
विज्ञापन


इसके बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एस.पी. अग्रवाल ने की। इस मौके पर  जयंती प्रसाद, दुर्गा प्रताप सिंह, अजय सिंह, राकेश रोशन, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।  

विश्व एड्स डे पर शारदा नारायण अस्पताल द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही संगोष्ठी कर लोगों को एचआईवी से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. एंकिका सिंह आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ तथा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली और संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डा. दीपमाला और डा. अरविंद्र श्रीवास्तव द्वारा लोगों को एचआईवी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी।  

उधर विश्व एड्स डे पर प्रकाश नर्सिग होम में शनिवार को संगोष्ठी और नाटक नुक्कड़ कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस मौके पर प्रबंधक मनीष राय आदि मौजूद रहे। वहीं चिरैयाकोट में रामनवल सिंह डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें  डॉ. हरीकेस सिंह, डॉ. विजय कुमार चौबे ने एड्स के बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें