भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को नगर सहित जिले मेें धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर राखियों और मिठाइयों की दुकानें जगह-जगह सजी रहीं। बाजारों मेंं चहल पहल रही।
नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, घास बाजार, भीटी सहित जिले के मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित प्रमुख बाजारों में शुक्रवार को बहनें खरीदारी करती नजर आईं।
बाजारों में जगह-जगह राखी के स्टाल लगे थे। स्टालों पर रंगबिरंगी और आर्कषक राखियां सजी हुई थी। दुकानों पर सुबह से ही राखियों और मिठाइयों, कपड़े आदि दुकानों में खरीदने वालों का रेला लगा रहा।
बहनों ने रक्षाबंधन पर पहनने के लिए नए कपड़ों की भी खरीदारी की। वहीं, महिलाओं में रक्षाबंधन पर मेहंदी लगवाने का भी रिवाज है। जिसके तहत बहनें अपने हाथों पर मेहंदी भी सजाते नजर आईं।
राखी की खरीदारी करने आई मंजू देवी, अनुराधा वर्मा का कहना था कि उन्हें रक्षाबंधन पर्व का काफी इंतजार रहता है। क्योंकि वे अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं हैं।
उधर जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों में भी कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालयों में आयोजित राखी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने रक्षाबंधन के महत्व काे समझाया।
कोपागंज : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक निजी विद्यालय की छात्राओं ने शुक्रवार को कोपागंज थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर आपसी भाईचारे, स्नेह और सुरक्षा के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
बच्चों ने थाने में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और स्टाफ को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
राखी बाधने वालों में आर्वी, प्रियांशी, प्रतीक्षा, सेजल, अद्विका, सौम्या, काव्या, श्रेयांशी, ट्रिशा, अदिति, सोफिया, सामरा, वाष्णवी, रितु, सानवी और शालिनी शामिल रहीं।
पिपरीडीह : परदहां ब्लाक क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पूजा यादव, सरिता, राजन यादव,बृजेश यादव, आइशा अजहर, नेदा, नाजमीन परवीन, माधुरी चौहान, सपना सिंह आदि उपस्थित रहे।