फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ राजारामपुरा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को राजारामपुरा मोहल्ला स्थित अजीत वर्मा के निवास पर संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज का गुणगान कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पाठ के बाद गायक मनोज तिवारी ने ‘हर सांस में हो सुमिरन तेरा, यूं बीत जाए जीवन मेरा’ भजन प्रस्तुत किया। भजन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

समिति के प्रमुख सेवादार डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री हनुमान जी के चरित्र से सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। उनकी भक्ति कठिन समय में साहस देती है और सनातन संस्कारों को मजबूत करती है। आयोजन चंद्रशेखर अग्रवाल, रामप्यारे गुप्ता, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, डॉ. एस. लाल गुप्ता, सुनील चौबे, रिंकू मिश्रा और अजय मिश्र के संयुक्त सौजन्य से हुआ। इस अवसर पर अजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, प्रमोद शर्मा, ठाकुर प्रसाद शर्मा, आशीष प्रजापति, विकास विश्वकर्मा, संजय वर्मा, रामभवन शर्मा, मोतीलाल विश्वकर्मा और अनिल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें