फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राज रतन ने खेली नाबाद 200 रन की पारी, सैदपुर की टीम 291 रन से हारी

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बुधवार को अजंता क्रिकेट एकेडमी (सैदपुर, गाजीपुर) और वेदांत क्रिकेट क्लब (मऊ) के अंडर-19 खिलाड़ियों के बीच 45-45 ओवरों का एक मैच खेला गया। इसमें मऊ ने राज रतन के नाबाद 200 रन की मदद से 437 रन बनाए। सैदपुर की टीम को 291 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मैच में अजंता क्रिकेट एकेडमी सैदपुर ने टॉस जीतकर वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मऊ टीम के दो विकेट अमरीश साहनी (5 रन) और फरहान असलम (23 रन) जल्दी गिर गए।
इसके बाद बल्लेबाज राज रतन ने नाबाद 200 रन और आर्यन प्रजापति ने नाबाद 120 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं, जिनके आगे सैदपुर के गेंदबाज बेबस नजर आए। 48 अतिरिक्त रनों की मदद से वेदांत क्रिकेट क्लब ने 45 ओवरों में 4 विकेट पर 437 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

सैदपुर की तरफ से गेंदबाज प्रियांशु, साहिल, अभिजीत और हिमांशु को 1-1 विकेट मिला। 438 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैदपुर की टीम की तरफ से हिमांशु सोनकर ने 26 रन, अभिजीत गोंड ने 36 रन, अनुराग यादव ने 23 रन और आर्यन ने 38 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 147 रनों पर ही ऑल-आउट हो गई।
इस तरह सैदपुर की टीम को 291 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाज सलमान साह ने 3 विकेट लिए, जबकि मिथुन चौहान, सर्वेश यादव और शेखर सरोज को 2-2 विकेट मिले।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए राज रतन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका उत्सव सिंह और अंबुज सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरिंग शिवम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें