फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजियों की ऊंचाई कम रखें, ताकि रास्ते में कोई व्यवधान न हो : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले से निकलने वाले ताजियों के मार्गों और ताजिया दफन स्थल सदर इमामबाड़ा का मंगलवार देर रात जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने अपने मातहतों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ताजियेदारों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने पैदल मार्च कर मुहर्रम के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने घोसी नगर के बड़ागांव स्थित ताजिया दफन स्थल सदर इमामबाड़ा के साथ बड़ागांव चौक पहुंचकर ताजियों के गुजरने वाले मार्गों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद ताजियेदारों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

ताजियेदारों ने शिकायत की कि नगर पंचायत की ओर से जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की जाती, जिससे लोगों और ताजियेदारों को परेशानी होती है।
सुरक्षा की दृष्टि से ताजियों के मार्ग से गुजरने वाले बिजली के तारों को हटाने और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। अंडरपास के पास नाली के लिए खोदे गए गड्ढों और कचरे से बचाव हेतु बैरिकेडिंग कराने के निर्देश भी मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, कस्बा प्रभारी शुभम त्रिपाठी, विराट पटेल, आफताब अहमद, नूर मोहम्मद, रुपेंद्र भारती, जुल्फिकार अहमद, सरफराज अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें