फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे मेघ, गर्मी-उमस से राहत, धान को मिली संजीवनी

विज्ञापन
काोपागंज बाजार में बरसाती पानी - फोटो : mau
विज्ञापन
 जिले में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से जहां सुकून दिया तो वहीं फसलों को लेकर चिंतित किसानों को खुशी भी। सूख रही धान की फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई। जबकि निचले इलाकों में जलभराव से पानी घरों और दुकानों में जा घुसा। क्षतिग्रस्त सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। उधर, बरसात ने नगरपालिका और नगर पंचायतों में की गई जलनिकासी की पोल भी खोल दी।
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की रात मौसम ने करवट ली। रात को रुक-रुक हल्की बारिश होती रही। लेकिन शनिवार को तड़के शुरू हुई झमाझम बारिश मध्याह्न बाद तक रुक-रुक कर होती रही। ऐसे में गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों को खासा सुकून मिला। बारिश का लोगों के साथ ही बच्चों ने भी भींग कर लुत्फ उठाया। स्कूली बच्चों को भींगते हुए स्कूल जाते देखा गया। बारिश होने के बाद नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मोहल्लों में जल निकासी न होने से काफी देर तक जलभराव रहा। निचले इलाकों में बरसात का पानी घरों और दुकानों में घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पानी से होकर आना जाना उनकी मजबूरी हो गई।
बढुुआगोदाम :  बारिश से गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण संपर्क मार्गो पर जलजमाव होने से आना जाना मुश्किल हो गया। ऐसे में सड़क से गुजर रहे राहगीरों पर पानी के छींटे पड़ जाने से कई जगह लोगों में झड़प भी हो गई। कीचड़ और फिसलन से कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन


उधर, बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया तो वहीं खेती किसानी के लिए भी इसे बेहतर माना जा रहा। बारिश धान की सूख रही फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आई। किसान शोभनाथ यादव, शिवकुमार सिंह, संजीव शर्मा, बृजबिहारी लाल का  कहना था कि बारिश होने से सूख रही धान की फसल में जान आई है।
सिपाह इब्राहिमाबाद : मुख्य मार्ग पर जलजमाव के चलते सड़क के दोनों पटरियों पर बनी  दुकानों में पानी घुस गया। पानी घुसने से जहां दुकानों में रखी समान आदि खराब हुआ वही मुख्य मार्ग पर जलजमाव से लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। दोहरीघाट : बारिश होने से किसानों में खुशी है। जबकि सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती रही।

कोपागंज : सुबह-सुबह करीब  डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से जहां किसानों को काफी राहत मिली। वहीं  बाजार की मुख्य सड़क पर बारिश का पानी  जमा हो गया।
रतनपुरा :  बारिश से जहां किसानों को चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी। वहीं बाजार में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बाजार के मुख्य मार्ग पर के दोनों ओर कई दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने नाला निर्माण कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से कराए जाने की मांग की है।   
मुहम्मदाबाद गोहना : वर्षा से तहसील परिसर  में चारों ओर पानी जमा हो गया है। पानी जमा हाने से शनिवार को तहसील में आने वाले अधिकारियो वादकारियों और अन्य लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें