इसीक्रम में बशारतपुर स्थित पेट्रोल टंकी पर स्टॉक खत्म होना मिला। यहां तो बकायदा संचालक ने पेट्रोल-डीजल खत्म होने की सूचना चस्पा किया गया था।जबकि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के टंडवा चौबेपुर में श्याम फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर से तेल खत्म होना मिला। जबकि चिरैयाकोट में पांच पेट्रोल पंप में से चार पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होना मिला।
केवल एक पेट्रोल पंप कमालुदीनपुर स्थित पूर्वांचल सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल डीजल मिलता दिखा। जबकि घोसी में मझवारा मोड़ स्थित पेट्रोलपंप पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों की कतार दिखी। इसी तरह से नगर में ब्रम्हस्थान पर भी वाहन चालकों की भीड़ दिखी। पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को को कई किलोमीटर दूर दूसरे पंपों का रुख करना पड़ा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लिमिट तय, बाइक में दौ सौ तो कार में पांच सौ का ही मिलेगा तेल
पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए अपने स्तर पर एक कवायद शुरू कर दिया है। इसके तहत बाइक में दौ सौं तो कार में पांच सौ का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इसके चलते अधिक पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पहले एक पेट्रोल से तेल लेने के बाद दूसरे पेट्रोल पंप से आवश्यक तेल भरवाने के लिए मजबूर हो रहे है।
विभाग का दावा, स्टाक पर्याप्त
मऊ।जिला पूर्ती अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल पंप पर स्टॉक पर्याप्त है। कुछ पेट्रोल पंप पर भले ही स्टॉक खत्म हो गया था, लेकिन वहां गाड़ी आने पर पेट्रोल-डीजल रिफिल हो चुका है। बताया कि बीते 15 मई को जिले में 130 पेट्रोल पंप पर 256 केएल डीजल की बिक्री हुई, जबकि उस दिन उपलब्धता 795 केएल थी।
वहीं पेट्रोल की बिक्री 102 केएल की रही, वहीं उपलब्धता 663 केएल की थी।14 मई को 273 केएल डीजल की बिक्री हुई तो उस दिन इसकी उपलब्धता 824 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 204 केएल रही और उपलब्धता 686 केएल रही। जबकि 13 मई को 257 केएल डीजल की बिक्री हुई तो उपलब्धता 884 केएल रही। वहीं पेट्रोल की बिक्री 178 केएल रही और उपलब्धता 706 केएल रही।