यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना रात करीब 2 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा तथा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी संगीता, दो पुत्रियां अमृता (20 ), मनीषा (18) तथा पुत्र समीर (17) को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम पसरा हुआ है।इस बाबत सीओ शीतलाप्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
72 घंटे में चौथी मौत, तीन में परिवारिक विवाद बना मौत का कारण
करहा। जिले के चार थाना क्षेत्रों में यह आत्महत्या का बीते 72 घंटे में चौथी आत्महत्या का मामला है। बीते शुक्रवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के तपेश्परी मंदिर में दोस्तपुरा निवासी सौरभ सोनकर(26)ने मंदिर में जाकर परिवारिक विवाद में आत्महत्या की थी। जबकि बृहस्पतिवार को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी सत्येंद्र (36)ने पड़ोसी द्वारा मारपीट से आहत होकर फांसी लगा ली थी। इसी दिन घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा निवासी गुंजन चौहान(22)ने परिवारिक विवाद में फांसी लगा ली थी।