फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से आए 22 जमातियों को भेजा क्वारंटीन सेंटर, घूमने की सूचना पर हुई कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2020 11:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
quarantine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर बाजार स्थित तीन मस्जिदों में होम क्वारंटीन किए गए देवबंद से आए 22 जमातियों को घूमना महंगा पड़ गया। शनिवार की दोपहर सूचना मिलने पर जिला और पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्वारंटीन सेंटर लिटिल फ्लावर भेज दिया।

विज्ञापन


29 मार्च को सहारनपुर देवबंद से 22 की जमात लौटी थी। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम चार अप्रैल को कुर्थीजाफरपुर गई और जांच के बाद सभी को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी थी। पांच लोगों के नमूने जांच के लिए भी भेजे गए थे। प्रशासन की हिदायत के बाद भी होम क्वारंटीन 22 लोग घूमने से बाज नहीं आए।

इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। शनिवार की दोपहर में एडीएम केहरि सिंह, एएसपी एसके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अतुल वत्स के साथ सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया व थानाध्यक्ष कोपागंज मय फोर्स कुर्थीजाफरपुर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी 22 लोगों को रोडवेज बस से लिटिल फ्लावर क्वारंटीन सेंटर भेजवा दिया। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन पूर्व जौनपुर से क्वारंटीन होकर आए युवक के साथी की जांच रिपोर्ट पुन: पॉजिटिव आने पर कुर्थीजाफरपुर में होम आइसोलेट लोगों को एहतियातन क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें